बिहारशरीफ/पटना। स्कूल के हैंडपंप में जहर की सूचना पर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायक के कजियौना फतेपुर के मध्य विद्यालय की है। गुरुवार को सुबह जब कुछ महिलाएं स्कूल के हैंडपंप में पानी पीने गयी थीं, तो चापाकल से गंध वाला पानी निकलने लगा।
महिलाओं ने इसकी सूचना गांव में अन्य लोगों को दे दी, सूचना पर आए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ पवन कुमार मंडल और डीएसपी संजय भारती सहित कई वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है तथा चापाकल को सील कर दिया है। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।