पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hussan Seriously Injured,Bihar,Muzaffarpur News

मित्रों के साथ हुए विवाद में हुस्सैन गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतिया. बिहार के बेतिया जिले में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने हुसैन आलम नामक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसे पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में हुसैन अली के मित्र शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि हुसैन बुधवार की शाम अपने मित्र शिव कुमार, शम्मी मियां सहित दो अन्य लोगों के साथ निकला था। कहा जा रहा है कि किसी बात को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और इन लोगों ने ही उसे गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे साथ लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को शम्मी की तलाश है, क्योंकि उसके उपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।