पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंधक मजदूरों को छुडवाने घर गिरवी रख दिए 60 हजार, तब मिली मुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर. एक सप्ताह से यूपी के मुजफ्फरनगर में बंधक महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव के 11 मजदूर घर लौट आए हैं। मजदूरों की सकुशल वापसी मालिक को 60 हजार रुपए देने के बाद ही संभव हो पायी। 60 हजार लेने के बाद मालिक ने सभी को छोड़ दिया। बंधक बने सभी मजदूर रविवार को अपने गांव लौट अाए। सभी एक ही परिवार के थे।
परिजनों ने इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था अपने घर को गिरवी रख कर किया। मजदूर परिवार के मुखिया अशरफी चाैधरी की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि हमारे पास कोई चारा नहीं था। सुनैना देवी ही मजदूरों को छुड़ाने के लिए गांव से साठ हजार रुपए लेकर मुजफ्फरनगर गई थी।
उसने पॉल्ट्री फार्म के मालिक से मुलाकात की, पैसे दिए, उसके बाद सभी मजदूरों को छोड़ा गया। मुक्त हुए सभी मजदूरों ने बताया कि वे एक दलाल के चक्कर में फंस गए थे। बंधक बने मजदूरों के परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
(सुनैना देवी- फाइल फोटो)