पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसमस्तीपुर. आजादी के बाद कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस ने देश की अस्मिता का ख्याल नहीं किया। यही वजह है कि आज तक देश में कॉमन सिविल कोड लागू नहीं हो सका।
उक्त बातें गुरुवार को पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पटोरी प्रखंड के जोड़पुरा में आयोजित लौह संग्रह कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से की। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला होगा और केन्द्र में भाजपा बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पीछे आज पूरे देश का युवा वर्ग है जो परिवर्तन चाहता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.