पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Money Robbed From Gold Business Man Staff

बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी के स्टाफ से लूटे लाखों रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुपौल. बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की सुबह तकरीबन 10 बजे जदिया-रानीगंज एसएच-76 पथ पर एक स्वर्ण व्यवसायी के स्टाफ से 12 लाख 16 हजार रुपये के स्वर्ण आभूषण लूट लिए। रुपए मधेपुरा के जदयू जिला महामंत्री मुरलीगंज रामपुर निवासी राजेन्द्र यादव के पुत्र दीपक के थे।
वहीं जमुई ग्रामीण बैंक मांगोबंदर में एक लाख रुपए लेकर सीढ़ी से उतर रहे एक ग्राहक से बाइक सवार दो अपराधियों ने लूटपाट की।
बेतिया में भी मेघौली चौक पर पान खा रहे एक युवक को पिस्टल भिड़ा कर 95 हजार रुपए लूट लिये गए। पूर्णिया में एक शातिर ने युवक के बैग से 74 हजार 600 रुपए उस वक्त उड़ा लिए, जब वह बैंक में रुपए जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था।
(सुपौल में व्यवसायी का निराश कारिंदा)