मुजफ्फरपुर. बहुचर्चित नवरूणा अपहरण कांड में सीबीआई नौ लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट पटना में कराएगी। अपहरण कांड के अनुसंधान करने वाले सीआईडी अफसरों व पुलिसकर्मियों का पॉलीग्राफी टेस्ट करा सकती है। सीबीआई ने पुलिस द्वारा मामले में जेल भेजे गए आरोपी बब्लू की पॉलीग्राफी के लिए नोटिस दी है। मंगलवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम मुजफ्फरपुर में नवरूणा के घर पहुंची।
सीबीआई टीम में दिल्ली के सीएफएसएल के वैज्ञानिक भी शामिल थे। वैज्ञानिकों ने नवरूणा के घर और आस-पास की जगहों का मुआयना किया व नवरूणा के माता-पिता से पूछताछ की। सीबीआई 19 सितंबर तक पॉलीग्राफी टेस्ट कर लेगी।
दो वर्ष पूर्व हुआ था नवरूणा का अपहरण
18 सितम्बर 2012 को नगर थाना के जवाहरलाल रोड से सातवीं कक्षा की छात्रा नवरूणा का अपहरण कर लिया गया था। मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था। जिनका पॉलीग्राफी टेस्ट होना संभावित है, उनमें अभय गुप्ता, राकेश रंजन सिन्हा, सुदीप चक्रवर्ती, मुनेन्द्र झा, रोहित कुमार, रामू राम, शंभू राय, गौतम और मनोज हंै।
(मुजफ्फरपुर में नवरूणा के माता-पिता से सीबीआई टीम ने की पूछताछ)