पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Perpetrators Were Caught Baba, Disciple Dharaya

पकड़ा गया दुष्कर्मी बाबा, चेला भी धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम. रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के दारानगर गांव के पास से पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। जयकिशोर मिस्त्री नामक उक्त तांत्रिक सिर्फ महिलाओं की झाड़-फूंक करता था। उसका सहयोगी चेला भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों की गिरफ्तारी एक महिला द्वारा दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद की गई। तांत्रिक की कुटिया से भारी मात्रा में कं डोम, गर्भ निरोधक गोलियां, हाथी का दांत, तंत्र विद्या की सामग्री, त्रिशूल व भाला पुलिस ने बरामद किया है।

पड़रिया गांव के एक युवक ने अपनी तेईस वर्षीया पत्नी के साथ उक्त बाबा द्वारा दुष्कर्म करने व हजारों रुपये झाड़-फूंक के नाम पर ले लेने की एफआईआर चुटिया थाने में दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार अकेला ने उक्त तांत्रिक को उसकी कुटिया से धर दबोचा।

उसके साथ उसका सहयोगी विकास चंद्रवंशी भी गिरफ्तार कर लिया गया। विकास भदारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ओझा की शिकार हुई अन्य महिलाओं का भी पता लगा रही है। उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

प्रसाद में नशा मिला करता था बेहोश
तांत्रिक जयकिशोर प्रसाद में नशे की गोलियां मिलाकर महिलाओं को देता था। इससे महिलाएं बेहोश हो जाती थीं। इसके बाद ढोंगी तांत्रिक व उसका चेला महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करता था। ये बातें खुद तांत्रिक ने स्वीकार की हैं, जब पुलिस अपने खास अंदाज में उससे पूछताछ की। तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है।

ससुराल के पास बना रखा था ठिकाना
जयकिशोर मिस्त्री मुख्य रूप शिवसागर थाना क्षेत्र के कु म्हउ गांव रहने वाला है। वह अपनी ससुराल दारानगर के पास एक कुटिया बनाकर रहता था। तंत्र-मंत्र के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी करने का मामला उजागर हुआ है। माना जा रहा है कि उसके ससुराल के लोगों की भी उसके जुर्म को छिपाने में हाथ रहा है।इसकी छानबीन की जा रही है।

जांच के लिए भेजा जाएगा हाथीदांत
तांत्रिक से बरामद हाथीदांत को जांच के लिए भेजा गया है। आशंका है कि तांत्रिक पशुओं के अंगों व खाल की तस्करी से भी जुड़ा हुआ है। उससे पूछताछ में कई गोपनीय बातें पता चली हैं। उसके निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।
अरुण कुमार अकेला, थानाध्यक्ष, चुटिया