पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समस्तीपुर में दावत में पुलिस ने चलाई गोली, कंपाउंडर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्तीपुर. शहर के एक नर्सिंग होम के कंपाउंडर अवधेश कुमार की गोली लगने से मौत के बाद लोगों ने हंगामा किया। शव नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला स्थित सड़क किनारे से पुलिस नेे मंगलवार को बरामद किया। ग्रामीणों ने ताजपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मारा गया कंपाउंडर दुधपुरा गांव का निवासी था। एक पुलिसकर्मी व पैथोलॉजिकल जांच केंद्र संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस जवान भगवान सिंह एसपी आवास के एक कमरे से भाग भी गया, फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच केन्द्र संचालक की ओर से एक मकान में दावत दी गई थी। एसपी आवास पर कार्यरत भगवान सिंह और पुलिस लाइन में पदस्थापित दीपक कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे। खाने-पीने के बाद दीपक ने हवाई फायरिंग कर रहा था, पर एक गोली कंपाउंडर के पेट में लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। शव फेंक कर सभी भाग गए।
(समस्तीपुर में कंपाउंडर की मौत के बाद लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम की)