पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोतिहारी में डकैती, मारपीट कर घर वालों को किया जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी. राजेपुर थाना क्षेत्र के परसौनिया गांव में अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों रूपए लेकर चलते बने। बुधवार की देर रात सशस्त्र डकैतो ने किसान सुरेन्द्र राय के घर में जबरन घुस कर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किया और घर में रखा करीब दो लाख रूपए का गहना व एक लाख रुपये नकद लूट कर चलते बने। अपराधियों ने जाते वक्त दहशत फैलाने के लिए हवा फायरिंग किया और बम बिस्फोट भी किए।
जवाब में ग्रामीणों की ओर से भी फायरिंग किया गया लेकिन अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। डीएसपी विजय कुमार ने कहा कि डकैत 20-25 की संख्या में थे, वे लोग गांव में कई और घरों में लूट पाट करना चाह रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की ओर से किए गए फायरिंग से अपराधी भाग गए। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए स्वान दस्ता को भी बुलाया गया है.
ऐसे हुई घटना
डकैत करीब एक बजे रात की है। अपराधी अचानक किसान के घर में प्रवेश कर गए। उनलोगों ने बाहर के कमरे में सोये गृह स्वामी श्री राय को बंधक बना जबरन घर का दरवाजा खोलवाया। घर के लोगों ने जब लूट पाट का विरोध किया तो अपराधियों ने घर वालों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। अपराधियों ने अपने साथ घर में रखे लाखों रूपए के समान लेकर चले गए है।