बिहारशरीफ/पटना। सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने पर छात्रों ने सोमवार को जमकर उत्पता मचाया। चंदे को लेकर मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक पर स्थित जय माता दी सर्जिकल सेंटर के स्टाफ की चंदा नहीं देने के कारण जबर्दस्त पिटाई की गयी।
घटना सोमवार की शाम छह बजे की है। राजीव कुमार शाही की दुकान जय माता दी सर्जिकल पर कुछ छात्रों का हुजूम पहुंचा। वे लोग दुकान पर उनके स्टाफ नीरज से सरस्वती पूजा के नाम पर 201 रूपए मांगे। नीरज की ओर से ये कहने पर कि अभी दुकान के मालिक नहीं हैं, आयेंगे तो चंदा मिलेगा। छात्र भड़क गये और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
नीरज ने जब इसका विरोध किया और नीरज के साथ मारपीट करने लगे और दुकान में रखे गए सामान भी ले गये। इस घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने रोड जाम कर अपना विरोध जताया और दोषी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की।