आरा| भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की गोलियों से शहीद हुए 12 क्रांतिकारियों को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। लसाढ़ी शहीद स्मारक पर विविध कार्यक्रम हुए। भोजपुर जिला प्रशासन ने शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया। उद्घाटन संयुक्त रूप से खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के मंत्री श्याम रजक, विधायक भाई दिनेश व शिवेश राम ने किया।
अतिथियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। सभा में मंत्री ने कहा, कि सामाजिक चेतना जगाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सांसद आरके सिंह ने माल्यार्पण किया। भाकपा माले के तत्वावधान में शहीद मेला व संकल्प सभा की गई।
(माल्यार्पण करते मंत्री श्याम रजक, विधायक भाई दिनेश व अन्य लोग)