पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shuffle Contact Interpol To Identify Bodies

शव की पहचान के लिए इंटरपोल ने साधा संपर्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर. ओटावा शहर में मृत एक संदिग्ध महिला की पहचान के लिए इंटरपोल ने ब्लैकआउट नोटिस जारी की है। नई दिल्ली स्थित इंटरपोल की शाखा सीएनबी के माध्यम से देश के सभी रेल व जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर महिला की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाने को कहा गया है। पत्र में महिला से संबंधित कई पहचान चिह्न का भी उल्लेख किया गया है।

सीएनबी ने यह पत्र विगत 29 दिसंबर 2013 को देश के सभी जिला के एसपी को भेजा है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि ओटावा शहर में कनाडा पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की मौत संदिग्ध हालत में हुई है और उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। वह भारत की रहने वाली प्रतीत होती है।