पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SSB Team Arrested Five Person, Bihar Muzaffarpur News

तस्करी के लिये ले जाए जा रहे थे बेजुबानों को, एसएसबी की टीम ने पांच को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतिया. भंगहा थाना के नकरदेही बीओपी के एसएसबी जवानों ने बुधवार की रात तस्करी के लिये नेपाल ले जाए जा रहे 30 मवेशियों को जब्त कर लिया है। मवेशी ले जा रहे पांच तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के पास से पकड़े गए जानवरों को एसएसबी ने पुलिस के हवाले कर दिया है.
बताया जाता है कि एसएसबी के 27 वीं बटालियन के कार्यवाहक सेनानायक राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवार की रात नकरदेही निवासी नथुनी साह, हरेंद्र नाथ, अच्छेलाल महतो, ललन महतो एवं सनराम महतो तीस मवेशियों को पिलर संख्या 391 के रास्ते नेपाल में तस्करी के लिये ले जाया जा रहा था। श्री कुमार के निर्देश पर नकरदेही इंर्चाज ने छापेमारी कर मवेशियों सहित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।