मुजफ्फरपुर. अपहृत स्कूल संचालक सत्यनारायण प्रसाद की बरामदगी के लिए छात्र-छात्राएं बुधवार को सड़क पर उतर आए। चांदनी चौक तीन घंटों तक जाम रखा गया।
छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की मांग की। कहा- हम सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सुशील मोदी के काफिले को देर तक रोके रखा। डीएसपी के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा।
12 गुणा बढ़ा अपराध
मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद बिहार में बारह गुणा अपराध बढ़ गया है। आपराधिक घटनाएं गठबंधन टूटने के बाद बढ़ गई हैंं। 25 सितम्बर से बिहार बचाओ-बिहार बनाओ कार्यक्रम के तहत राज्य में 27 हजार सभाएं कर सरकार की नाकामियों की भाजपा पोल खोलेगी। वे मुजफ्फरपुर में कई आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों से मिले व उनका हाल जाना।