बेतिया. चोरी करने आए एक चोर को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना मैनाटांड़ थाना के सुखलही बाजार की है। मुंशी साह के आभूषण की दुकान में चोरी करने आये आधा दर्जन से अधिक चोरों में एक चोर को ग्रामीणों पकड़कर के जमकर पिटाई कर दी। इससे उसका घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बुधवार की रात करीब आधा दर्जन चोर आभूषण की दुकान में चोरी करने आया था। वे लोग जब दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे इसी क्रम में दुकान के मालिक की नजर उनपर पड़ गई। हल्ला होने पर चोरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया और फिर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए।
लेकिन लोगों ने चोरों का पीछा कर एक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। चोर के पास से मिली मोबाइल का सत्यापन पुलिस कर रही है।
मारा गया चोर यूपी के बदायू जिला के कादिर थाना के धनउबरा निवासी घासी राम बताया जा रहा है. पुलिस निरीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि बरामद मोबाइल के आधार पर चोर के गिरोह में शामिल सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. घटना स्थल से पुलिस ने ताला तोडऩे के औजार व रड भी बरामद किया है.