अररिया. पलासी प्रखंड के कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय की वार्डन का शव महलगांव थाने की पुलिस ने रविवार को खाता घाट परमान नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दियारी निवासी राजेश कुमार बहरदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।
एसपी विजय कुमार वर्मा ने नगर थाने में प्रेस को बताया, कि नशे की हालत में युवक ने पलासी से जोकीहाट आ रहे टेम्पो चालक को वार्डन को अपनी पत्नी बता कर झांसा दे दिया। टेम्पो चालक दोनों को पलासी मोड़ जोकीहाट चौक पर उतार कर चला गया।
रात होने के कारण राजेश ने पहले वार्डन की पिटाई की, उसके बाद उसे सड़क से दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। वार्डन ने घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात कही तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को परमान नदी में फेंक दिया।
(अररिया नगर थाना में पुलिस अधीक्षक के समक्ष गिरफ्तार वार्डन की हत्या का आरोपी राजेश कुमार बहरदार।)