पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा का जदयू पर पलटवारः कहा-सरकार बताए 18 माह में क्या कुछ किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। भाजपा नेता डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में अपनी भूमिका को अच्छी तरह जानती है। हमारी पार्टी सत्ता में भी रही है और विपक्ष में भी। हम सरकार में रहें या विपक्ष में, हमें अपनी सशक्त भूमिका का अहसास है।
फिलहाल भाजपा बिहार में विपक्ष की भूमिका को सफलतापूर्वक निभा रही है। इसलिए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का यह कहना पूरी तरह गलत है कि भाजपा को विकास नहीं सत्ता चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूटने के 17 महीनों में विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। सरकार राज्य की जनता को यह बताएं कि इतने समय में विकास के कौन-कौन से कार्य हुए? भाजपा की बढ़ती शक्ति से घबरा कर जदयू ने सत्ता पाने के लिए लालू यादव से गठबंधन किया।
जिस कांग्रेस के खिलाफ नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति शुरू की उसी के साथ महागठबंध बनाया। लालू के जंगल राज की याद लोगों को आज भी है, यह बात मुख्यमंत्री को भूलनी नहीं चाहिए।
सीएम अगर यह कहते हैं कि मेरे और लालू-राबड़ी के शासनकाल में जंगल राज कहीं नहीं था तो उन्हें बताना चाहिए कि जंगल राज किसे कहते हैं?