पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन काम करते हुए आप अपनी पढ़ाई का खर्च उठा सकते हैं।

पढ़ाई के साथ ऑनलाइन कमाई के 10 तरीके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोरंजन प्लेटफॉर्म की छवि से आगे बढ़कर इंटरनेट अब एक सशक्त इंडस्ट्री का रूप ले चुका है। इसका बढ़ता हुआ बाजार आय का महत्वपूर्ण जरिया बन रहा है। फुल टाइम, पार्ट टाइम जॉब ऑप्शंस के साथ अब इंटरनेट स्टूडेंट्स के लिए पैसा कमाने का बेहतरीन संसाधन है। ऑनलाइन काम करते हुए आप अपनी पढ़ाई का खर्च उठा सकते हैं, भविष्य में खुद का बिजनेस स्थापित करने के लिए पूंजी जुटा सकते हैं या इनमें से किसी एक ऑप्शन को अपनाकर कॅरिअर भी बना सकते हैं।
1- बनाइए और बेचिए एप्स
वर्तमान में गूगल के एंड्रॉइड मार्केट में आईफोन के लिए तीस लाख से ज्यादा एप हैं। ऐसे में स्मार्टफोन एप डेवलपमेंट बेहतरीन इंटरनेट जॉब बनता जा रहा है। आप एप तैयार करना ऑनलाइन भी सीख सकते हैं। इसके लिए कई ट्यूटोरियल इंटरनेट पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। एप बनाने से ज्यादा मुश्किल काम है उसका आइडिया खोजना। एप बनाने के बाद उसे संबंधित एप स्टोर पर सबमिट कर, कीमत निर्धारित करनी होगी। उपयुक्त शुल्क की कटौती के बाद हर माह अच्छी आय में यह विकल्प मदद करेगा।
2- ऑनलाइन फोटो
स्टॉक फोटोग्राफी की कई वेबसाइट्स जैसे फोटोलिया, ड्रीम्सटाइम, शटर स्टॉक, शटर पॉइंट और आईस्टॉक फोटो मेंबर्स के द्वारा सबमिट किए गए फोटो भी काम में लेती हैं। साइट की पॉलिसी के आधार पर हरेक बिक्री पर 15 से 85 प्रतिशत रॉयल्टी दी जाती है। फोटो की क्वालिटी जितनी बेहतर होगी उतनी ही बिक्री बढ़ेगी। जो भी फोटो आप अपलोड करना चाहते हैं पहले उसका वेबसाइट द्वारा स्वीकृत होना जरूरी है। इसके लिए नियम-कायदे काफी सख्त हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें 8 और टिप्स...