पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 Year Girl Gangrape And Murdered In Bihar

दोस्त की 10 वर्षीय बेटी से गैंगरेप किया फिर पत्थर से सर कुचल कर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेर. दोस्त की 10 साल की बेटी से पहले गैंगरेप किया और फिर पत्थर से सिर कूंच कर उसे मार डाला। बच्ची पांचवीं की छात्रा थी। उसके पिता की हटिया चौक पर भूंजा की दुकान है। रविवार की देर शाम बच्ची उसे खाना पहुंचाने दुकान पर आई थी। रात हो जाने के कारण दुकानदार ने बच्ची को बोधू मोदी व उसके पुत्र पिको मोदी के हवाले कर दिया और उसे रास्ते में घर छोड़ देने के लिए कहा। 55 साल का बोधू उक्त दुकानदार का दोस्त था इसलिए उसने उस पर विश्वास किया, पर विश्वास करने का खामियाजा उसे लाड़ली की जान व अस्मत से चुकानी पड़ेगी उसने सपने में भी नहीं सोचा था।

रात में बच्ची घर नहीं पहुंची, सुबह शव मिला: रात में बच्ची घर नहीं पहुंची, तो हवेली खड़गपुर थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। ढूंढ़ने पर खड़गपुर पुलिस ने सोमवार को स्थानीय वनवर्षा काली स्थान की झील सड़क के पास खंडहर से बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुकानदार के बताए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
5वीं कक्षा में पढ़ती थी: लड़की प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। बोधू मोदी व उसके 24 वर्षीय पुत्र पिको मोदी पर दुष्कर्म कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। गिरफ्तार पिता व पुत्र ने आरोपों को निराधार बताया।