पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राज्य में 13937 नई पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) दुकानें खुलेंगी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पैक्स या एसएचजी को पीडीएस का लाइसेंस दिया जाएगा।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने बताया कि एक फरवरी से राज्य में खाद्य सुरक्षा कानून लागू हो जाएगा। नई दुकानों के खुलने के बाद सूबे के करीब साढ़े आठ करोड़ परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने में आसानी होगी। उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सकेगा।
31 तक राशन कार्ड
खाद्य सुरक्षा के तहत लाभुक परिवारों को ग्रे कलर का राशन कार्ड दिया जा रह है। इसके लिए जिलों को कार्ड छपवाने का निर्देश दिया गया है। राशन कार्ड परिवार की महिला मुखिया के नाम से बनेगा। इसमें सभी लाभुकों के नाम अंकित होंगे। खाद्य सुरक्षा के तहत ग्रामीण क्षेत्र की 86 प्रतिशत आबादी यानी 7 करोड़ 83 लाख 74 हजार 264 तथा शहरी क्षेत्र की करीब 75 प्रतिशत आबादी यानी 8 करोड़ 71 लाख 16 हजार 341 लोगों को लाभ मिलना है।
ग्रामीण क्षेत्र में इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
मोटर चालित तिपहिया या चार पहिया वाहन व कृषि उपकरण वाले परिवार
कोई एक सदस्य सरकारी सेवक है
सरकार में पंजीकृत गैर कृषि उद्योग वाले परिवार
परिवार का कोई सदस्य 10 हजार रुपये प्रति माह से अधिक कमाता है
आयकर जमा करते हैं
व्यावसायिक कर अदा करते हैं
सभी कमरों में पक्की दीवारों और छत के साथ तीन या अधिक कमरे हैं
कम से कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि है
एक सिंचाई उपकरण के साथ 7.5 एकड़ या इससे अधिक भूमि है
शहरी क्षेत्र में ऐसे परिवारों को नहीं मिलेगा लाभ, जिनके पास है इनमें से एक भी
तीन कमरे या उससे अधिक का पक्का मकान
दो पहिया वाहन, रेफ्रीजरेटर और वाशिंग मशीन
चार पहिया वाहन या एयर कंडीशनर शहरी क्षेत्र में इन्हें ही मिलेगा लाभ
भिखारी, घरेलू श्रमिक, फुटपाथी दुकानदार, फेरीवाला, निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक, राजमिस्त्री, पेंटर, वेल्डर, कुली, सफाईकर्मी, माली, शिल्पकार, हस्तशिल्प कर्मी, दर्जी, परिवहन कर्मी, चालक, खलासी, रिक्शाचालक, दुकान कर्मी, डाक वितरण सहायक, बैरा, बिजली मिस्त्री, मैकेनिक, धोबी और चौकीदार।किस जिले में कितनी नई दुकानें
जिला दुकानें
पटना 948
नालंदा 430
भोजपुर 177
बक्सर 128
रोहतास 555
कैमूर 196
गया 499
जहानाबाद 91
नवादा 301
अरवल 54
औरंगाबाद 315
सारण 216
सीवान 179
जिला दुकानें
गोपालगंज 131
मुजफ्फरपुर 602
पू चंपारण 505
प चंपारण 102
सीतामढ़ी 808
शिवहर 40
वैशाली 346
दरभंगा 832
मधुबनी 786
समस्तीपुर 817
मुंगेर 182
बेगूसराय 590
शेखपुरा 69
जिला दुकानें
लखीसराय 145
जमुई 182
खगडिय़ा 220
भागलपुर 405
बांका 272
सहरसा 317
सुपौल 433
मधेपुरा 475
पूर्णिया 619
किशनगंज 307
अररिया 486
कटिहार 601
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.