पटना. जदयू के संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने राज्यपाल के आवास पर पहुंचकर सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा की एक कॉपी मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
श्रवण कुमार का कहना है कि विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुनने के बाद उनके लिए मांझी के मंत्रीमंडल में रहना संभव नहीं था, इसलिए इस्तीफा देने आए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पहले ही नीतीश समर्थक 15 विधायकों को बर्खास्त करने की अनुशंसा राज्यपाल से कर दी है।