पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 Missing In Boat Capsizing In Saharsa, Two Bodies Found

सहरसा में नाव पलटने से 22 लापता, दो शव मिले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा. सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा घाट पर बुधवार की शाम नाव पलटने से 22 लोग लापता हो गए। नाव पर करीब 40 लोग सवार थे। यह घटना कोसी की सहायक नदी ढेमरा में घटी। बेलवाड़ा निवासी नाव पर सवार होकर कनरिया जा रहे थे, तभी नाव पर अत्यधिक लोगों के सवार होने से वह पलट गई।

इसके बाद कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ लोगों को निकाला गया। कुछ लोग तैरकर अपनी जान बचाए। जबकि २२ लोगों को ग्रामीणों ने लापता बताया। मौके पर प्रशासन पुलिस नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों के अनुसार नदी से दो शव निकाले गए हैं, जो क्रमश: तीस वर्षीय श्याम कुमार राय और चौदह वर्षीया कविता कुमारी का है। दोनों बेलवाड़ा निवासी बताए जाते हैं।