पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 38 Thousand Kilometers Of New Road In Bihar

सूबे में बनेंगी 38 हजार किमी नई सड़कें, सीएम ने किया शिलान्यास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सूबे में 38 हजार किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिससे समाज का वातावरण बदलेगा। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के निर्माण से किसानों को बेहद फायदा होगा। नीतीश कुमार गुरुवार को पटना स्थित नया सचिवालय में ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामसंपर्क योजना के तहत बनाई जाने वाली सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया था कि नक्सल प्रभावित ग्यारह जिलों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। ऐसे में 27 जिले बच रहे थे, जिसे बिहार सरकार इस योजना के तहत पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने आज 970 ग्रामीण सकड़ों का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर 1168 करोड़ रुपये खर्च आएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जा सकता। जनता इसे सहन करने को तैयार नहीं है। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि बड़ी मुश्किल से हम केंद्र से झगड़ और जनता पर कर बढ़ाकर पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। उस पैसे से किसी भी अधिकारी को मौज मस्ती करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।