पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 IPS Officer Transfer, Bihar, Patna News

बिहार सरकार ने किया आठ एसपी का तबादला, राजीव बने एसपी ट्रैफिक पटना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार सरकार ने मंगलवार को 160 डीएसपी का तबादला करने के बाद बुधवार को आठ आईपीएस का तबादला कर दिया है। इसमें राजीव मिश्रा को पटना का ट्रैफिक एसपी, सुधीर कुमार को छपरा, नवीन चंद्र झा को मधुबनी, अशोक कुमार को लखीसराय, वरूण कुमार को मुंगेर और शफीउल्ला हक को अरवल का एसपी बनाया गया है। ये तबादले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किए गए हैं।
बताते चलें कि राज्य सरकार ने मंगलवार को बिहार पुलिस सेवा के 160 अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी थी। इनमें सौ से अधिक ऐसे अफसर हैं, जिन्हें हाल ही में डीएसपी में प्रोन्नति दी गई है।
पटना के टाउन डीएसपी मनोज कुमार तिवारी, एएसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिन्हा और डीएसपी ट्रैफिक राजवंश सिंह का तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात बलिराम कुमार चौधरी को पटना टाउन के एएसपी का कमान सौंपी गई है।
मुजफ्फरपुर के एएसपी राशिद जमा को पटना का एएसपी बनाया गया है। योगेंद्र चौधरी को पटना का ट्रैफिक डीएसपी की कमान सौंपी गई है। शैलेश कुमार सिन्हा और अलख निरंजन चौधरी को पटना का रेल डीएसपी बनाया गया है।