पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 97 Square look Electronic Traffic Lights At Intersections

97 चौक-चौराहों पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक लाइट, विभाग ने दिए 26 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. शहर के 97 चौक-चौराहों पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। इसके साथ ही एडेप्टिव लाइट व सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण के लिए यह योजना बनाई गई है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग से 26 करोड़ 6 लाख 47 हजार रुपया सहायक अनुदान के रूप में निगम को आवंटित कर दिए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
बुडको को जिम्मेदारी: योजना का कार्यान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, बुडको द्वारा कराया जाएगा। आवंटित राशि के निकासी एवं व्यय का काम नगर निगम आयुक्त देखेंगे।
3 वर्षों तक मेंटेनेंस: प्रथम चरण में तीन वर्षों तक रख-रखाव का कार्य चयनित कांट्रैक्टर द्वारा किया जाएगा। ट्रैफिक लाइट व कंट्रोल रूम के संचालन की जिम्मेदारी पटना यातायात पुलिस की होगी।
कंट्रोल रूम से निगरानी
इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक लाइट पर नियंत्रण के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से ट्रैफिक की स्थिति व सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। जहां इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक लाइट लगाई जानी है, उसके लिए पटना यातायात पुलिस द्वारा स्थल की पहचान कर ली गई है।