पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • A Lawyer From Purnea In Bihar, On Saturday Morning, Cut Off The Train At Around Seven O'clock In The Morning.

पटरी पर सिर रखकर लेट गए वकील, ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गया शरीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया.  बिहार के पूर्णिया के एक वकील ने शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रेन से कटकर जान दे दी। वकील का नाम रमण सिंह था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। घर से निकलकर वह रेलवे लाइन के पास गए। उन्होंने ट्रेन के आने का इंतजार किया और जैसे ही तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन पास आई वह पटरी पर सिर रखकर लेट गए। 

 

ट्रेन की चपेट में आते ही वकील की गर्दन कट गई। पटरी के एक तरह शरीर था और दूसरी तरफ सिर। वकील द्वारा ट्रेन के कटकर जान देने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 

 

मृतक मधुबनी के कोरठबाड़ी के रहने वाले थे। रमण ने सुसाइड क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला है। मौके पर जुटे लोगों ने रमण सिंह के पिता अनिल सिंह को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी और रेल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

फोटो- मनोहर कुमार