पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना पहुंची न्याय यात्रा, पीड़ितों को समय पर न्याय देने की मांग

पटना पहुंची न्याय यात्रा, पीड़ितों को समय पर न्याय देने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायपालिकाबचाओ-देश बचाओ के नारे के संकल्प से शुरू हुई न्याय यात्रा यूपी के कई शहरों का सफर तय कर रविवार को राजधानी पटना पहुंची। कदमकुआं से शुरू हुए जागरुकता अभियान के तहत न्याय यात्रा के सदस्यों और अन्य संगठनों ने शहर में धीमी न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक किया। जागरुकता रैली जहां से भी गुजरी, तारीख-पर-तारीख के पोस्टर, बैनर और पंफलेट देखकर पीड़ित दौड़े चले आए और अपने अनुभव सुनाए। कई लोगों ने न्याय यात्रा को एक साहसिक कदम बताया। इस दौरान शहर के कई अधिवक्ता और स्थानीय संगठन फोरम फॉर फास्ट जस्टिस की मुहिम से जुड़े। कदमकुआं में बचपन बचाओ आंदोलन के स्टेट संयोजक मुख्तार उल हक, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के स्टेट संयोजक धर्मराज प्रसाद और फोरम फॉर फास्ट जस्टिस पटना के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया। फोरम के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण पटेल गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रवीण ने कहा- न्याय पाना देश के हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, फिर भी न्याय मिलने में वर्षों लग रहा है। लोगों को सस्ता, सही और उचित समय में न्याय मिलें, इसलिए यह मुहिम शुरू की है।

4 को जंतर-मंतर पर होगा समापन

30जनवरी को दिल्ली से शुरू हुई न्याय यात्रा 22 राज्यों के 180 जिलों का सफर तय करेगी। यात्रा का एक दल उत्तर से पूर्व और दूसरा दल पश्चिम से दक्षिण तक का सफर तय करेगा। इसका समापन 4 मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा। इसके तहत सेमिनार, कार्यशालाओं, सम्मेलनों और सभाएं कर निरंतर न्यायिक सुधारों के लिए अभियान चला रहा है। यात्रा के दौरान मिले सुझावों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उच्च न्यायालयों तथा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित सभी जिम्मेदारों को भेजेंगे। लुधियाना सोसायटी के सदस्य सुभाष कैटी ने कहा कि सेना, अस्पताल की तरह देश की अदालतों में 24 घंटे काम होना चाहिए। बचपन बचाव आंदोलन के स्टेट संयोजकm मुख्तार उल हक ने कहा कि बिहार की अदालतों में लाखों मुकदमे लंबित है, जिन पर तेजी से कार्य किया जाना चाहिए। अभियान में रेड क्रास सोसायटी के सदस्य संजय कुमार पाण्डेय, उमाशंकर, बंदी अधिकार आंदोलन के रामनाथ ठाकुर, विजयकांत आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...