पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीयू गेट से निकला प्रतिरोध मार्च

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीयू गेट से निकला प्रतिरोध मार्च

पटना|जेएनयूछात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को छात्र, युवाओं, संस्कृतिकर्मियों और नागरिकों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च पीयू गेट से निकलकर करगिल चौक पहुंचा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कन्हैया को भाजपा और एबीवीपी के कार्यकर्ता साजिश कर फंसा रहे हैं। सभा का संचालन इनौस के राज्य सचिव नवीन कुमार ने किया। प्रतिवाद मार्च में ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, ऐडवा की राज्य सचिव रामपरी देवी, प्रो. नवल किशोर चौधरी, भाकपा माले के राजाराम, माकपा के मनोज चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, अक्षय कुमार, अनीश अंकुर, विनीत, सरफराज, महेंद्र यादव, समता राय, मोख्तार, तारिक, सुधीर, निखिल, संजय, संतोष आर्या, बंटी, रेयाज, रामजी यादव, मनीष कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...