मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू
सिटी रिपोर्टर|पटना/पटना सिटी
शहरमें स्थापित देवी सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार से शुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा भद्रघाट पहुंची। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन सतर्क है।
सोमवार तक सभी पूजा समितियों को प्रतिमा विसर्जन का निर्देश दिया गया है। विसर्जन शोभायात्रा के रूट की जानकारी स्थानीय थाने को देना अनिवार्य है, ताकि निगरानी के बीच प्रतिमा का विसर्जन हो सके। संबंधित थानाध्यक्ष पूजा पंडालों पर निगरानी एवं विसर्जन के लिए पूजा समिति के पदाधिकारी से संपर्क में रहेंगे। इधर, शांति निकेतन कॉलोनी भूतनाथ रोड में कृतिका कल्याणकारिणी संस्था की ओर से विशेष पूजा की गई। साथ ही बास्कालोस एकेडमी का वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर सचिव कुमारी कंचन, आलोकनाथ, केसी वाजपेयी, मुकेश ओझा आदि मौजूद रहे। वहीं, मगध महिला कॉलेज में स्थापित प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया।
मगध महिला कॉलेज के प्रतिमा विसर्जन जुलूस में काफी संख्या में छात्राएं शामिल थीं।