जनरल नॉलेज अंग्रेजी के सवाल रहे आसान
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की परीक्षा रविवार को देश के 32 शहरों में हुई। शहर में भी कई केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें मास्टर ऑफ डिजाइन और बैचलर ऑफ डिजाइन के साथ ही बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5 बजे तक चली। इसमें मास्टर ऑफ डिजाइन और बैचलर ऑफ डिजाइन की परीक्षा हुई।
बैचलर ऑफ डिजाइन और मास्टर ऑफ डिजाइन के तहत क्वांटिटेटिव एबिलिटी, कम्युनिकेशन एबिलिटी, इंग्लिश कांम्प्रिहेंशन, एनालिटिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे गए। अन्य पेपर में इन सभी प्रश्नों के साथ अलग से केस स्टडी से भी सवाल पूछे गए। मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में केस स्टडी के साथ कुछ प्रश्न इंजीनियरिंग बैक ग्राउंड से भी रहे। अभ्यर्थियों के मुताबिक इंग्लिश कांम्प्रिहेंशन और जनरल नॉलेज के प्रश्न आसान रहे। वहीं एनालिटिकल एबिलिटी के कुछ प्रश्न कठिन दिखे। मास्टर अॉफ फैशन टेक्नोलॉजी के तहत इंजीनियरिंग क्षेत्र से पूछे गए कुछ प्रश्न भी कठिन रहे। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र पिछले वर्ष के मुकाबले आसान रहा।