टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल में बेबी शो
पटना सिटी| रोटरीइंटरनेशनल एवं नेक्स्ट एजुकेशन के सहयोग से रविवार को हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में बेबी शो आयोजित हुआ। डॉ. एसए कृष्णा एवं डॉ. शिल्पी गोलवारा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुख्य अतिथि अनंत अरोड़ा, रश्मि भार्गव रहे। संचालन ऋचा जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत निदेशक रवि भार्गव ने किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मोहन कुमार, अजीत सिंह, धीरज कुमार, मो. खालिद, डाॅ. जूली भार्गव, आनंद, स्नेहा, अमृता, निभा मौजूद रहे।