राज्यपाल पहुंचे खुदाबख्श लाइब्रेरी
पटना| राज्यपालरामनाथ कोविंद रविवार को खुदाबख्श लाइब्रेरी पहुंचे। वहां करीब एक घंटा तक रहे। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में संरक्षित बहुमूल्य पांडुलिपियों के साथ पुराण, गीता, रामायण आदि की दुर्लभ पांडुलिपियों को भी देखा। उन्होंने लाइब्रेरी के विकास के लिए अपनी ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया। राज्यपाल लाइब्रेरी के निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष होते हैं। उनके साथ लाइब्रेरी के निदेशक प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर और राज्यपाल के प्रधान सचिव ईएलएसएन बाला प्रसाद भी थे। राज्यपाल लाइब्रेरी के हर कमरे में गए और दुर्लभ पांडुलिपियों को देखा। उन्हें तारीखे खानदान तैमूरिया, दीवाने हाफिज, किताबुत तसरीफ, शाहनामा फिरदौसी, शाहजहांनामा, हिसाबे फौजी महाराजा रंजीत सिंह के अलावा हुमायूं और जहांगीर के हस्तलिखित दस्तावेज दिखाने के साथ ही उनके बारे में विस्तार से बताया गया।