एक्सआईएसएस: नामांकन अंतिम चरण में
पटना | एचआर,आरडी, मार्केटिंग, फाइनांस और इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा के लिए जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 15 फरवरी है। www.xiss.ac.in के माध्यम से भी फार्म जमा किया जा सकता है। संस्थान 12 से 21 तक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु में जाकर काउंसिलिंग भी करेगी, जिसकी डिटेल्स वेबसाइट पर जारी होगी। सामान्य छात्रों के लिए स्नातक में 55 और दलित छात्रों के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। संस्थान में एचआर, आरडी विभाग में 75 सीटें हैं। मार्केटिंग एवं फाइनांस में 60-60 सीटों के लिए प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा। इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट में 60 सीटें हैं।