महिलाओं ने ठाना... बंद कराएंगे शराब की बिक्री
अबकिसी मोहल्ले में शराब की बिक्री नहीं होगी... कुछ ऐसे ही उद्देश्य के साथ महिलाएं अभियान चला रही हैं। ताकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना हो सके। इसके लिए शराब का कारोबार और उसका सेवन करनेवालों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को भी महिलाएं इस मुद्दे पर जागरुकता फैलाने कैंडल लेकर निकलीं।
राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड के बैनर तले यह अभियान शुरू हुआ है। महिलाएं हर रविवार को किसी एक मोहल्ले का चयन कर वहां अभियान चलाती हैं। इस बार महिलाओं का जत्था नून का चौराहा में था। कैंडल मार्च में शामिल महिलाएं लोगों को बता रहीं थी कि शराब के सेवन से परिवार और समाज में परेशानी बढ़ रही है। मार्च नून का चौराहा से हजारी मोहल्ला, कन्हैया टोला, मोगलपुरा तक गया। नेतृत्व सुशीला देवी, मीना देवी, सुमित्रा देवी ने किया।
जारी रहेगा अभियान
मोगलपुराके पास संकल्प सभा हुई। यहां उर्मिला देवी और गिरिजा देवी ने कहा कि शराब के कारोबार को छोड़कर कई ऐसे व्यवसाय हैं जिससे पैसा और सम्मान मिल सकता है। शराब के कारोबार को इच्छाशक्ति से छोड़ना होगा। महिलाओं ने इस अभियान को जारी रखने की घोषणा की। सभा को मधु देवी, वीणा देवी, मुन्नी देवी, चिंता देवी, लक्ष्मीनिया देवी, लालती देवी, शर्मिला देवी आदि ने संबोधित किया।
नून का चौराहा में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को शराब के सेवन से होनेवाली परेशानी बताई गई।