नि:शक्तों के उत्थान के लिए समिति का गठन
पटना सिटी | डैनियलहैंडीकैप एसोसिएशन की बैठक मुख्य संरक्षक तनवीर आलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें नि:शक्तों के उत्थान एवं विकास के लिए नई समिति के गठन की घोषणा हुई। इसमें डॉ. प्रकाश सिंह को अध्यक्ष, सचिव मो. शमशाद आलम, जफर अहमद कोषाध्यक्ष को बनाया गया। शाकिब अख्तर, कैसर जमा, शबाना परवीन, मो सनोब्बर जमाल, अमानुल्लाह को समिति में शामिल किया गया है।