पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • महाशिवरात्रि शोभायात्रा की तैयारी शुरू

महाशिवरात्रि शोभायात्रा की तैयारी शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | महाशिवरात्रिशोभायात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। रविवार को पूरब दरवाजा में लक्ष्मी नारायण साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मोहल्ला स्तर पर जनसंपर्क टोलियों का गठन किया गया। संयोजक राजेश साह ने बताया कि राजेश चंद्रवंशी को मारुफगंज, अजय कुमार को मंसूरगंज, मनोज वर्मा को सिमली, दिलीप चौधरी को गौरीदास की भट‌्ठी , कृष्णा प्रसाद को जमुनापुर, मालसलामी में किशोरी प्रसाद, पूरब दरवाजा में लक्ष्मण यादव, हाजीगंज में शाह कमल कृष्ण, चमडोरिया में संतोष जायसवाल, सुरेश सिंह को नून का चौराहा का दायित्व सौंपा गया है। ललन गुप्ता, उमेश चंद्रवंशी, शशिकांत गुप्ता, विनय केसरी, सत्यनारायण केसरी, उदय कृष्ण यादव, सुमित सोनी, बैजनाथ चंद्रवंशी, राजू पटेल, जयकृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी, लल्लू शर्मा, संतोष चौरसिया, पुरुषोत्तम यादव, संजीत अकेला को भी अलग-अलग मोहल्ले का दायित्व सौंपा गया है। शोभायात्रा की सफलता के लिए गठित टीम मोहल्ला स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

खबरें और भी हैं...