पूंजीवाद ने हमारी इच्छाओं को बेलगाम कर दिया
देशप्रेमअभियान के संडे सभा में युवा जदयू के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने रविवार को युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से काम करने की बात कही। इस दौरान सीवान स्थित बदरिया के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा अपनी भोजपुरी भाषा समाज में देशप्रेम की भावना को बढ़ती है। मुर्तजा अली केशर ने लोगों से संतोष का पाठ पढ़ने को कहा। इससे सभी में देशप्रेम की भावना आएगी।
सभा में हमसफर सुरेश, विजय, अमरेश, गणेश, सोनू ,नीतेश ,पुष्कर ने कहा कि हम समाज और देश को सुंदर बनाने में स्वयं को परिष्कृत कर ज्ञानार्जन करने यहां आते हैं। कुमार राजीव वैज्ञानिक ने बताया कि पूंजीवाद ने हमारी इच्छाओं को बेलगाम कर दिया है, जिसके कारण हम मानसिक और सामाजिक डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि हम तय नहीं कर पाते की हमारी आवश्यकता क्या है.और हमारी इच्छा क्या है, जिसके कारण हम अपनी अनंत इच्छाओं को पूरा करने में अपने समय को बर्बाद कर देते हैं। जिस दिन इच्छा और आवश्यकता के बीच फर्क पता चलेगा हम सुंदर होने लगेंगे।