लेंस प्रत्यारोपण एवं कंबल वितरण
पटना | मारवाड़ीचिकित्सा सेवा समिति की ओर से नाला रोड, आरोग्य मंदिर में नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर का आयोजन स्व. अशोक बत्रा की स्मृति में चंचल बत्रा, टोनी बत्रा, नीरज बत्रा के सौजन्य से किया गया। सभी रोगियों के नेत्र की जांच डॉ. सीबी चौधरी ने की। शिविर का संचालन डॉ.आरके मोदी एवं अध्यक्ष शंभु दयाल अग्रवाल ने किया। इसमें 30 रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण एवं कंबल दिया गया। इस अवसर पर शिल्पा बत्रा, निर्मल बत्रा, श्याम भांगर, इंदिरा भांगर, रवि भांगर, विजय सरावगी, पार्वती सरावगी, किशोरी मोहन आर्य, प्रेमचंद्र वियोगी, संजय शर्मा, बिजय कुमार बुधिया सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।