बुजुर्ग प्रशिक्षणार्थी ने कहा- अब पोते से करेंगे चैटिंग
दैनिकभास्कर द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के 12वें बैच का समापन बुधवार को हुआ। इसमें 20 प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। तेजी से बदलते दौर में कहीं हमारे बुजुर्ग, गृहिणियां और महिलाएं पीछे रह जाएं, इसे ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि वे समाज में कदम से कदम मिलाकर चल सकें। बैच के समापन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। दैनिक भास्कर में कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एमएस वर्ल्ड, एक्सेल, इंटरनेट, फेसबुक का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण पाए लोगों ने कहा कि भास्कर परिवार का कंप्यूटर प्रशिक्षण सराहनीय रहा। भास्कर लगातार इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहे और हमें आगे भी मौका दें। किसी ने कहा कि अब पोते से चैटिंग करेंगे तो किसी ने फेसबुक पर तस्वीरें अपलोड करने की बात कही।
11 फरवरी से नया (13वां बैच) शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण पाने के लिए इच्छुक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दैनिक भास्कर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नंबर- 9430514180परली जा सकती है।
भास्कर के नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के 12वें बैच के समापन पर सर्टिफिकेट दिया गया।