पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जैन संघ की मांग, अल्पसंख्यकों की तरह सुविधा भी मिले

जैन संघ की मांग, अल्पसंख्यकों की तरह सुविधा भी मिले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| जैनसमाज को अल्पसंख्यक का दर्जा मिल गया, लेकिन अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय को मिलने वाली सुविधाएं अधिकार नहीं मिल रहे हैं। यह जैन समाज के साथ अन्याय है। बुधवार को राजधानी में जैन संघ द्वारा आयोजित कार्यशाला में तमाम वक्ताओं के भाषणों में यह दर्द उभर कर सामने आया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी ने कहा कि बिहार में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके लिए समाज को भी सक्रिय जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि जैन अल्पसंख्यक विषय पर 14 15 फरवरी को नई दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित है। इसमें जैन समाज की सरकार से अपेक्षा, जैन छात्र, युवक, महिला, व्यापार, किसान आदि वर्गों की समस्याओं पर चर्चा होगी। इस दौरान जैन संघ पटना के मंत्री सुबोध कुमार जैन, मुकेश जैन, चनसुख लाल वैद्य समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...