कोइराला के निधन पर रालोसपा नेता दुखी
पटना| केंद्रीयराज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा सांसद डॉ. अरुण कुमार ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के निधन पर दुख जताया है। कोइराला का निधन भारत-नेपाल मैत्री संदेश को मजबूत करने की मुहिम के लिए नुकसानदायक है। सांसद राम कुमार शर्मा, विधायक ललन पासवान, राजकुमार सिंह, राजेश यादव प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु अनिल यादव ने दुख जताया है।