लोगों ने कहा- उजाड़ने के पहले सरकार पुनर्वास की व्यवस्था करे
पटना सिटी| अनुमंडलकार्यालय में बुधवार को एसडीओ के जनता दरबार में कई मामले आए। कार्यपालक दंडाधिकारी राजलक्ष्मी ने शिकायतें सुनीं। भाकपा (माले) ने आवेदन देकर कहा कि सरकार उजाड़ने के पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे। एनएमसीएच के भूखंड से हटाए गए गरीबों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई। आवेदन पर नसीम अंसारी, अर्जुन प्रसाद जायसवाल, दीनानाथ मेहता, बिंदा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। बाहरी बेगमपुर महादेव स्थान के पास बसे दलित-महादलित परिवार के लोगों ने झोपड़ियों को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की मांग की है। मालती देवी, अशोक शर्मा आदि ने आवेदन दिया। महराजगंज की गीता देवी ने बेटा पतोहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया। काजीबाग की सुशीला देवी ने बेटा-पतोहू एवं बड़ी पटन देवी के हरिहर गिरि ने बेटा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
पांचघंटों तक गुल रही बिजली
पटना सिटी |गायघाट ग्रिडके ट्रांसमिशन लाइन में मेंटेनेंस के लिए बुधवार को दिन में साढ़े 10 से तीन बजे तक बिजली गुल रही। ग्रिड में 132 केवी के लाइन को दुरुस्त किया गया। मीनाबाजार, मंगल तालाब, गायघाट पीएसएस में केबल, पोल आदि लगाए गए।
उपस्वास्थ्य केंद्र में सुविधा नहीं : कैमाशिकोहउप स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार एवं बुनियादी सुविधाओं के लिए पंकज कुमार, दिलीप मिश्र, कुमार वल्लभ, रोशन यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा है।