पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ‘सरकार को धोखा देकर अध्यक्ष बने हैं डॉ. असमतुल्लाह बुखारी’

‘सरकार को धोखा देकर अध्यक्ष बने हैं डॉ. असमतुल्लाह बुखारी’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| फेयरप्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत लाभ ने कहा कि सरकार को धोखा देकर डॉ. असमतुल्लाह बुखारी बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष बने हैं। डॉ. बुखारी बेगूसराय के बलिया गांव के निवासी हैं। मतदाता सूची के हिसाब से इनकी आयु 70 वर्ष हो रही है। जबकि अध्यक्ष 65 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति नहीं बन सकता है।

उन्होंने सरकार से डॉ. बुखारी के उम्र की जांच कराने तत्काल पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार जबतक हमारी मांग को पूरा नहीं करती तब पूरे राज्य के 45 हजार डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर संगठन मंत्री दशरथ पासवान, नंदलाल साव, शिवकुमार गुप्ता सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

जुलूस निकाला, पुतला दहन

पटनासिटी| फेयरप्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार को जुलूस निकाला। शहीद भगत सिंह चौक पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ए. बुखारी का पुतला जलाया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को अपमानित किया है। इसी के तहत आंदोलन का निर्णय लिया गया है। दुकानदारों ने कटरा बाजार प्रांगण से जुलूस निकाला। जुलूस में सरयुग यादव, दिलीप कुमार, अजीत कुमार, राजीव सहाय वर्मा, घनश्याम प्रसाद, छुन्नू लाल, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, दयानंद प्रसाद, नुसरत जहां आदि ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...