‘उच्च शिक्षा के विकास से ही बदलेगी राज्यों में सूरत’
पटना|उच्च शिक्षाके विकास से ही राज्यों में शिक्षा की सूरत बदलेगी। विश्वविद्यालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना होगा। राष्ट्रपति भवन में सम्मेलन में राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने प्रदेश स्तर पर चल रहे कार्यों से सबको अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। विश्वविद्यालय कॉलेजों के कंप्यूटरीकरण और सामाजिक विकासपरक गतिविधियों में भी सक्रियता बढ़ाने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि शामिल हुए।