प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस जरूरी
पटना सिटी|सरस्वती पूजाके दौरान विधि व्यवस्था के लिए बुधवार को सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति, पूजा समिति, लॉज के छात्र प्रतिनिधियों की बैठक हुई। थानाध्यक्ष विकासचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। पूजा समिति विसर्जन शोभायात्रा के रूट की जानकारी देंगी। बैठक में गणेश कुमार, रमेश रजक, अरुण सिन्हा, वसी अख्तर, सेवालाल, डब्ल्यू पटेल, प्रिंस कुमार आदि थे।