पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा लगातार विकास

शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा लगातार विकास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुसूचितजनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इनके क्रियान्वयन के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

वे बुधवार को राजकीय कल्याण छात्रावास, महेंद्रू में योगेंद्र नाथ मंडल जयंती सह सम्मान समारोह और आईटी लैब के उद‌्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रावास में हर एक को सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि छात्र शिक्षा पर ध्यान दें। एससी-एसटी के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हुलेस मांझी ने भी संबोधित किया। विभाग के उपनिदेशक हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता छात्र नायक अमर आजाद ने की। आईटी लैब में 10 कंप्यूटर लगे हैं। ऑनलाइन परीक्षा देने की भी व्यवस्था होगी। छात्रों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर राज्य के छात्रावासों में सुविधा दिलाने की मांग की। इस मौके पर गौतम कुमार, राम बाबू, अमरजीत, अनुज, रणजीत, महेश आदि मौजूद रहे।

महेंद्रू स्थित राजकीय कल्याण छात्रावास में हुआ समारोह।

खबरें और भी हैं...