सीयूएसबी के विशाल को लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कार
नियमित योग से हाइपर टेंशन का निदान संभव
पटना| दक्षिणबिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्टूडेंट विशाल कुमार सिंह को देश स्तर पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया है। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के फोर्थ सेमेस्टर के छात्र विशाल को रामचंद्र मिशन (एसआरसीएम) और यूनाइटेड नेशंस इनफॉर्मेशन सेंटर फॉर इंडिया एंड भूटान (यूनिक) की तरफ से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्रेष्ठता का प्रमाणपत्र मिला है। विशाल को अभिलेख भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया।
खेलकूदप्रतियोगिता आयोजित
बिहटा।संस्थानारी गुंजन संस्था की ओर से श्रीरामपुर टोला में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, गुब्बारा दौड़ एवं बॉडी दौड़ में बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को कार्यक्रम समन्वयक संजीव ने पुरस्कृत किया। मोती कुमार आदि मौजूद थे।