बीएसएससी रिजल्ट मामले में आज सीएम का घेराव करने का ऐलान
पटना| बिहारएसएससी के स्नातक स्तरीय परीक्षा के रिजल्ट के बाद से शुरू हुआ बवाल अभी जारी रहेगा। बीएसएससी अभ्यर्थी रिजल्ट की शिकायत कोर्ट में करने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर बीएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आए छात्र संगठन सड़कों पर आंदोलन के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। मंगलवार को पटना कॉलेज मैदान में आइसा, एआईएसएफ और जन अधिकार छात्र परिषद की एक संयुक्त बैठक हुई। इसमें 10 फरवरी को सीएम का घेराव करने पर सहमति बनी। बैठक में आइसा के राज्य सह सचिव मोख्तार, राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर, एआईएसएफ के राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा, राज्य परिषद सदस्य सुशील उमाराज एवं जन अधिकार छात्र परिषद के राज्य अध्यक्ष गौतम आनंद एवं प्रधान महासचिव आजाद चांद शामिल रहे।