गायघाट ग्रिड से आज चार घंटे कटेगी बिजली
पटना सिटी|ट्रांसमिशन लाइनमें मेंटेनेंस को लेकर बुधवार को गायघाट ग्रिड से दिन के साढ़े 10 से लेकर ढाई बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस कारण गायघाट, एनएमसीएच, मीनाबाजार, मंगल तालाब, मालसलामी मछुआटोली पीएसएस से बिजली बंद रहेगी। इस कारण गायघाट, बजरंगपुरी कॉलोनी, बिस्कोमान कॉलोनी, तुलसीमंडी, मीना बाजार, सादिकपुर, खाजेकलां, चौक, मारुफगंज, मंसूरगंज, चमडोरिया, नई सड़क, सिटीकोर्ट, भद्रघाट, गायघाट सहित दर्जनों मुहल्लों में बिजली बाधित रहेगी। बिजली बाधित रहने से पेयजल संकट हो सकता है। पटना सिटी के कार्यपालक विद्युत अभियंता एमके सिंह ने लोगों से पानी का समुचित भंडारण करने को कहा है।
पोलिटेक्निकपरीक्षा में कदाचार में छात्र गिरफ्तार
पटनासिटी| राजकीयपोलिटेक्निक गुलजारबाग में सोमवार को पोलिटेक्निक की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी मोबाइल के साथ पकड़ा गया। मंगलवार को आलमगंज थाना पुलिस ने परीक्षार्थी को जेल भेजा है। पुलिस ने बताया प्रथम पाली की परीक्षा में निरीक्षण के दौरान नवादा के ननौरा निवासी परीक्षार्थी भोला प्रसाद को मोबाइल के साथ पकड़ा है। छात्र पर आरोप है कि वह मोबाइल के माध्यम से वैकल्पिक प्रश्नों को हल कर रहा था। छात्र के मोबाइल की जांच हुई है। इसमें प्रश्न को एसएमएस से भेजने फिर वापस वही प्रश्नों का हल का मैसेज मोबाइल में मिला है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में केंद्राधीक्षक डाॅ. नित्यानंद सिंह ने मामला दर्ज कराया है।