पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • महाशिवरात्रि को ऊंकारनाथ धाम में निकलेगी शोभायात्रा

महाशिवरात्रि को ऊंकारनाथ धाम में निकलेगी शोभायात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|ऊंकारनाथ धामके पहले वार्षिकोत्सव के अवसर पर 5 से 7 मार्च तक कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 7 मार्च को भगवान शिव की बारात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को ट्रांस्पोर्ट नगर स्थित मंदिर परिसर में श्री श्री ऊंकारनाथ धाम न्यास समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। बैठक की अध्यक्षता न्यास समिति के संजीव कुमार सिंह ने की। बैठक के बाद मीडिया प्रभारी मुन्ना सिंह ने बताया कि 5 मार्च को अष्टयाम, 6 मार्च को भगवान शिव के विवाह का मंडपाच्छादन भंडारा और 7 मार्च को शिव बारात शोभायात्रा निकलेगी फिर रात्रि में भगवान शिव का विवाह और जागरण होगा। इस समारोह के लिए गोपाल कृष्ण को संयोजक बनाया गया है। बैठक में अनुज कुमार, राजू सिंह, चप्पू जी, मंजीत सिंह, चंदन कुमार, दानी सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...